हम सब को यह करना है

अभी एक समाचार पढ़ा था ,जिसमें लिखा था कि एक पति पत्नी और बच्चे का एक्सीडेंट हो गया। पति पत्नी को हॉस्पिटल ले जाने की कम से कम 100 गाड़ियों से पुकार लगाता रहा।
 लेकिन किसी ने भी नहीं सुनी और उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया ।
आंखों के सामने
 यह कैसी विडंबना है हमारे भारतीय समाज की कि, हम हमारे आंखों के सामने किसी को भी मरता हुआ देखते हैं, तो भी हमारा मन नहीं पसीजता है। जो भी वहां से गुजरा होगा, उसने क्या सोचकर अपनी गाड़ी नहीं रोकी, शायद उनको कहीं पहुंचने की जल्दी थी, या उनकी गाड़ी खून से खराब हो जाएगी, यह डर था या फिर कौन झमेले मे पढ़े। इस बात का एहसास था ,जो भी रहा हो।
 यह बहुत ही दुखद स्थिति है ।
आज से हम सब यह प्रण लें कि, कोई भी काम किसी की जान को बचाने से ज्यादा जरूरी नहीं है ।कोई भी कीमती गाड़ी की कीमत किसी की जान को बचाने से ज्यादा नहीं है।
 गाड़ी में नए कवर लग जाएंगे
 अगर किसी प्रोग्राम में आप शामिल नहीं हो पाए तो आपका कारण बताओगे तो वह भी किसी प्रकार से नाराज नहीं होगा। 
 पुलिस भी आपको किसी प्रकार से भी परेशान नहीं करेगी।
 हम सब कसम खाएं की जब भी हम राह में देखें कि कोई को हमारी जरूरत है उस वक्त हम सब काम छोड़ कर यथासंभव उसकी मदद करें।
 ईश्वर के यहां से इतने आशीष मिलेंगे कि हमारा जीवन सुधर जाएगा, और उनके परिवार की दुआएं भी हमारे काम में आएगी।
 हमारा थोड़ा सा समय थोड़ा सा प्रयास, किसी की जान को बचा सकता है ।
मैं भी यह संकल्प लेती हूं की जब भी कहीं ऐसा मौका आया, बिल्कुल भी पीछे नहीं रहूंगी। 
जैसे भी मदद बन पाएगी करूंगी और अपने परिवार वालों को भी ऐसी मदद के लिए तैयार करूंगी 
ईश्वर को प्रणाम धन्यवाद
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. बहुत ही प्रेरणादायक संदेश । मैं भी आपके साथ हूं

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हम सबको यही मानवता रखनी है पर अभी इस कोरोना वायरस में तो सबके दिल के द्वार फिर बंद कर दिए हैं बहुत ही पीड़ा है

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ