रामचरितमानस----- हमारा पथ प्रदर्शक
रामचरितमानस और हम रामचरितमानस एक ऐसा ग्रंथ है जोकि सदैव सदैव से हम सब का मार्गदर्शन करता रहा है। चाहे कौन से भी देश, काल, परिस्थिति हो, रामचरितमानस के पाठ सदैव हमें हमारे जीवन संचालन की प्रेरणा देते हैं।
श्री तुलसीदास जी की कही गई बातें आज भी सार्वभौम हैं, सत्य है ।
रामचरितमानस एक ऐसा ग्रंथ है जिसे पढ़कर हम पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक, वैश्विक आदि सभी स्थितियों में उचित समाधान निकाल सकते हैं ।
आज की कोविड-19 की परिस्थिति में रामचरितमानस की यह पंक्तियां हम सब का मार्ग प्रशस्त करती है।
* *तुलसी संकट के सखा ,धीरज, धर्म, विवेक, साहित्य ,साहस सत्यव्रत ,राम भरोसे एक*
वर्तमान संकट के कारण उपजे दुख से भयभीत होने के बजाय उसके निराकरण का प्रयास करना चाहिए ।
रामचरितमानस में संकटकाल से बाहर निकलने के सात सोपान बताए गए हैं। धीरज, धर्म, विवेक साहित्य ,साहस, सत्यव्रत और ईश्वर पर विश्वास
यह हमें मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में बाहर निकाल सकते हैं ।यह सुख पाने के सात सोपान हैं।
आज विश्व में कोविड-19 वैश्विक महामारी का संकट चल रहा है। विश्वके संकट के समय में साहित्य भी बहुत बड़ा समाधान है। सकारात्मक साहित्य की रचना करना ,सकारात्मक साहित्य को पढ़ना, यह भी समाज के लिए एक औषधि है।
धीरज रखना धीरज हमारा सबसे बड़ा मित्र है, जोकि संकट से निकालने का बहुत बड़ा माध्यम बनता है।
धर्म वह अवलंबन है जिसके सहारे हम जीवन में धर्म का आचरण करके अपने जीवन पथ को प्रशस्त कर सकते हैं।
हमारा तीसरा साथी है, विवेक जो कि हमें सत्संग से प्राप्त होता है ।शास्त्रों में गहरा ज्ञान छुपा हुआ है, लेकिन उस ज्ञान को पाने के लिए उस ज्ञान को हमने पीना होगा।
चौथा सखा है साहित्य, सद साहित्य
*अंधकार है वहां, जहां आदित्य नहीं है, मुर्दा है वह देश जहां साहित्य नहीं है* ।
रामधारी सिंह दिनकर जी ने एक बार नेहरु जी को कहा कि पंडित जी
*राजनीति जब लड़खड़ा जाती है तो साहित्य ही उसे संभालता है*।
आज की इस विषम स्थिति में अच्छा साहित्य पढ़कर हमें बहुत प्रेरणा मिलती है ।
पांचवा साथी है ,*साहस* जीवन की तमाम विपरीत नजर आने वाली परिस्थितियों में भी हमको साहस रखना है।
हमारा छटा सखा है, *सत्यव्रत* जीवन में सत्य का ,शिव संकल्प सत्य का नियम नहीं, सत्य का व्रत लेना है।
नियमों पर चला जाता हैं जबकि व्रत अंदर से प्रकट होता है
राम साक्षात सत्यव्रत है, राम भरोसे हम इस कठिन काल से भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। रामचरितमानस सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना हुआ है।
हम सबको इसका स्वाध्याय प्रतिदिन करना चाहिए ,और हमारे जीवन में नई ऊर्जा ,नया साहस ,नई सीख का संचार करना है।
Aaj ke time par sarthak lekah
जवाब देंहटाएंDhanyvad
जवाब देंहटाएंरामचरितमानस हमे सदैव मार्गदर्शन प्रदान करता हैं ।उत्तम विचार
जवाब देंहटाएं