Gumnaam heroes
💐गुमनाम हीरो💐
हमारे जीवन में कई ऐसे हीरोज को देखते हैं जो हमारे जीवन को बहुत आसान बनाते हैं। इतनी सादगी से किसी को पता भी नहीं चले।
ऐसे ही एक प्रेरक प्रसंग के बारे में लिख रही हूं।
ग्राम छोटी कसरावद जिला खरगोन
27 अप्रैल को मेरी मम्मी का निधन हो गया ।
लॉकडाउन के चलते मैं तो नहीं जा पाई ।लेकिन जब गई ,तब मेरे भाई और पिताजी से बात करते हुए पता चला कि हमारे गांव के ही सीताराम भाई है, जो की मृत्यु के उपरांत दाह संस्कार के समय जो कंडे जमाए जाते हैं, उनको इतने अच्छे से सेट करते हैं, ताकि उन पर शव को आसानी से लिटाया जा सके।
अन्यथा बार-बार सेटिंग बिगड़ने का डर रहता है। करीब 200 कंडो को व्यवस्थित करना पड़ता है। सीताराम भाई को जब भी पता लगता है कि किसी का निधन हो गया है, वह बिना किसी सूचना के वहां पहुंच जाते हैं। उनकी यह सेवा पूरे गांव के लिए यादगार बन जाती है ।इसमें उनका कोई स्वार्थ भी नहीं है, सिर्फ एक सेवा का जज्बा है ।यह बात सुनकर मेरा मन सीताराम भाई के प्रति श्रद्धा से झुक गया ।
भाई और पिताजी जब उनकी बात बता रहे थे, उनकी आंखों से आंसुओं की धार बह रही थी। मुझे लगता है ,अंतिम संस्कार करना भी एक बहुत बड़े पुण्य का कार्य है । और हमारे समाज के कई हीरो ऐसे ही जो इस अमूल्य कार्य में अपना योगदान देते हैं। अंतिम समय में की जाने वाली क्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। सभी के सहयोग से ही पूरी हो पाती है और जिन में यह करने का जज्बा होता है ,अपने आप ही आगे आ जाते हैं, और अपनी सेवाएं देते हैं । सीताराम भाई जैसे और भी कई हीरो है ,जोकि सदैव अपनी सेवा में संलग्न रहते हैं। कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु मैं भी कई ऐसे गुमनाम हीरो है, जो अपनी सेवाएं देकर ऐसी भयंकर बीमारी में भी अपने जज्बे को कायम रखे हुए हैं। ऐसी सेवाओं का कोई मूल्य नहीं है लेकिन वह अनमोल है ।ऐसे हीरोज के चरणों में हम सबका शत शत वंदन है ।अभिनंदन है।
Very nice
जवाब देंहटाएं