सफलता के लिए जुनून होना जरूरी है
*_सफलता के लिए जुनून जरूरी है*
हम सब के पास असीमित क्षमता होती है। हम कड़ी मेहनत भी करते हैं, फिर भी कभी-कभी हम सफल नहीं होते हैं ,इसका आशय यह है कि हमने सफलता का प्रयास तो किया, पर सफलता के लिए जो जुनून आपके दिल और दिमाग में होगा तभी सफलता आपके पास होगी।
डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम ने भी कहा" *_सपने वह नहीं होते जो आप दिन में देखते हैं सपने वह होते हैं जो आपको सोने ही नहीं देते*"
अगर आपको किसी को पाने की चाहत है तो आपके कार्य में, व्यवहार में, दिल में, दिमाग में प्रतिपल यही बात गुंजनी चाहिए कि मुझे सफल होना है।
स्वामी विवेकानंद ने भी यही कहा है कि, *_अगर आपको किसी भी कार्य में सफल होना है तो अपने मस्तिष्क को, विचारों को, कार्य को ,भावनाओं को, उसी दिशा में ले जाना है*_।
ओम शांति ओम मूवी में भी कहा गया है कि *_जब हम किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं ,तो सारी कायनात भी हमें उससे मिलाने लग जाती है*
, जब तक किसी चीज को प्राप्त करने का जुनून हमारे अंदर नहीं होगा तब तक हम सफलता के निकट पहुंच कर भी उसका आनंद नहीं ले पाएंगे।
जुनून जरूरी है ,जितना ज्यादा तीव्रता हमारे जुनून की होगी उतनी जल्दी हम उसको प्राप्त कर सकेंगे।
खुशी हमारे भीतर ही है, खुशी किसी से मांगने की जरूरत नहीं है। सफलता के दिशा में आगे बढ़ते रहिए, अपने जुनून को हर वक्त अपने साथ रखिए। *_मुस्कुराइए आप अपनी मुस्कान को सदैव साथ रखो, अगर वह किसी को बाधा नहीं पहुंचाती है तब तक खिलखिला कर हंसते रहो, जीवन का यही आनंद है*।
महंगी मुस्कान अर्जित करना यही भाग्य है।
सदैव अच्छी सोच और अच्छे व्यवहार के साथ किया गया जुनून हमारे जीवन को खुशियों से भरता है। सफलता के मायने यह नहीं है कि हमें गर्व आ जाए, अहंकारी हो जाएं, सफलता किसी के सिर पर सवार होने के लिए नहीं है।
सफलता स्वयं के आनंद के लिए है ,और उसके लिए जो सुखी है। जुनून जब किसी कार्य को करने की तीव्रता जुनून हम हमारे ह्रदय में ,दिल में ,दिमाग में, कार्य में, व्यवहार में, महसूस करते हैं तो निश्चित ही हम सफलता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाते हैं ।
*_अच्छे सपने देखो ,अपनी सोच को बड़ा रखो ,बड़ा सोचने में कोई बुराई नहीं है*_ ।
बस अपनी राह सच्ची और अच्छी रखना है। ईश्वर को अपने साथ सदैव महसूस करना है, अपने आत्मीय जनों को हमेशा अपने आसपास महसूस करना है। जुनून महसूस कीजिए, अपने अंदर विश्वास महसूस कीजिए, क्योंकि विश्वास से हम बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पा सकते हैं।
_आइए_
"_**हौसले अपने बुलंद कर ले*
*साहस व हिम्मत को संग कर ले*
*निर्भय होकर आत्मविश्वास से* *बढ़ते रहें*
*संयम व धैर्य से सफलता की* *सीढ़ी चढ़ते रहे*
_"
आप सब से स्नेह के आकांक्षी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें