भीड़ में अकेले - सुशांत सिंह राजपूत की अनसुलझी कहानी - सुधा जैन
https://youtu.be/IAxGlv3TEHQ
भीड़ में अकेले हैं
सुशांत सिंह राजपूत की असमय मृत्यु से मन विचलित है, व्यथित है ,बहुत पीड़ा है ,और दर्द भी। इतना बड़ा शहर ,इतनी भीड़, इतना फेम, इतना पैसा, फिर भी क्यों तुमने अपने आपको इतना अकेला समझ लिया
अपने दिल की बात किसी को तो बताते, किसी को अपना दर्द सुनाते, कुछ तो हल निकलता। छिछोरे मूवी में तुमने सारी जो देश की जनता को यही संदेश दिया था कि सफलता के साथ-साथ हम असफलता को भी स्वीकार करें।
अगर कहीं भी तुम्हें तुम्हारे जीवन की हार लग रही थी, तो उन बातों को ही याद रख लेते। और दोस्तों की भीड़ में कोई तुम्हारा दोस्त ऐसा नहीं था ,जो तुम्हारे मन को पढ़ पाता ,समझ पाता ,साथ दे पाता ।
परिवार के कोई सदस्य तुम्हारी इंस्टाग्राम की पोस्ट, फोन पर तुम से की गई बात, इन सब से तुम्हारे मन के हाल जान पाते। तुम्हें हिम्मत दे पाते, ऐसा लगा इस भीड़ भरी दुनिया में तुमने अपने आप को अकेला समझ लिया ।काश ,किसी को अपना दर्द कहा होता, तुम्हारे मन के एहसासों को किसी ने समझा होता ,ऐसी तो कोई समस्या नहीं होती जिसका हल ना हो।
हम तुम्हें सदैव याद करते रहेंगे और आज की पीढ़ी को भी मेरा दिल से ही संदेश है, कि कभी भी अपने आप को अकेला मत समझो, किसी से तो कहो, किसी से तो बोलो ,किसी से मदद मांग लो। अपना दर्द बता दो और सभी दोस्तों को परिवार वालों को रिश्तेदारों को यही संदेश है कि किसी अपने की पीड़ा का थोड़ा सा भी एहसास कर लो, उसके उस कंधे पर थोड़ा सा हाथ रख दो ।उसके दर्द को थोड़ा समझने की कोशिश कर लो। अगर आर्थिक मदत बन पड़े तो आर्थिक मदद कर दो, मन से मदद कर मानसिक मनोबल ऊंचा कर सको ,तो वह कर दो। शारीरिक मदद बन पड़े तो वह कर दो, पर मदद करो कोई इतनी भीड़ भरी दुनिया में अपने आप को अकेला ना समझे। नहीं तो यह दुनिया कैसी हो जाएगी।
सुधा जैन धार

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें