स्वीकारना जरूरी है

🌹स्वीकारना जरूरी है🌹

 जीवन में हम अगर सचमुच आनंद चाहते हैं, तो एक दूसरे को स्वीकारना जरूरी है।
 माता पिता अपने बच्चों को जन्म देते हैं, दस 12 वर्ष तक अपने तरीके से बच्चों को बड़ा करते हैं ,लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाएं, उनकी इच्छाओं पसंद, नापसंद को समझ कर बच्चे जो चाहे वैसा करें ,यह बात स्वीकार करना जरूरी है।
 जब बच्चे बड़े हो जाएं तो माता-पिता अपना जीवन जिस भी तरीके से जीना चाहे, घूमना अपने शौक पूरे करना, उनकी इच्छाएं ,उनके अभिरुचि ,उनकी आदतें ,उनके कार्य ,व्यवहार सभी का बच्चे भी सम्मान करें। तभी असली आनंद की प्राप्ति होती है।
 पति पत्नी के रिश्ते में तो यह बात और ज्यादा जरूरी हो जाती है, क्योंकि दोनों भिन्न परिवेश से आते हैं ,दोनों की जो जीवन की सी डी है, वह अलग अलग भरी हुई रहती है, तो उस सी डी से एकदम अच्छा संगीत निकलें यह जरूरी नहीं है ,इसलिए ना पति पर्फेक्ट है ना पत्नी परफेक्ट है। चाहे सास बहू हो, ननद भाभी हो, देवरानी जेठानी हो भाई भाई हो, माता पिता और बच्चे हो, मालिक व नौकर का रिश्ता हो। अधिकारी व कर्मचारियों के संबंध हो यह संबंध ऐसे होते हैं, जिनके बिना चलता ही नहीं, तो हमें इन संबंधों को हमारे हृदय से स्वीकार कर लेना चाहिए।
 एक दूसरे की विशेषताओं और एक दूसरे की कमजोरियों के साथ तो, सारे रिश्ते एक नई ऊंचाई पर चले जाएंगे।
 क्योंकि सभी के संस्कार भी अलग हैं, समझ भी अलग है लेकिन इन सबके बावजूद भी एक बहुत सुंदर दुनिया का निर्माण कर सकते हैं।
 कई खूबसूरत पल जीवन में देख सकते हैं, और हमारे जीवन की गागर को प्यार ही प्यार से छलकती हुई कर सकते हैं ।एक जैसे नेचर में भी तो हम बोर हो जाएंगे, नेचर अलग-अलग होंगे तो हम झगड़े करते हैं, लेकिन एक दूसरे की विभिन्नताओं  को अपनी ताकत बना लो और जो जिस रूप में है ,उसे उसी रूप में स्वीकार कर लो, और उसी से प्यार कर लो, हम यह समझ ले कि मैं भी सही हूं, और सामने वाला भी सही है।
 रिश्तो को सजा नहीं मजा बनाना जरूरी है,
 तुम भी सही मैं भी सही इस बात को स्वीकार करना जरूरी है,
 तो स्वीकारता में ही समर्पण है, समर्पण में ही सुख है ,समर्पण में ही जीवन का आनंद है, रिश्तो की खूबसूरती तोड़ने में नहीं बनाने में है।
 सुधा जैन धार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ