बाबू जी से मिलकर आई

बाबू जी से मिलकर आई 

कुछ बातें मन में लेकर आई,

 क्या सोचते हैं बाबू जी,

 क्या चिंतन करते रहते हैं,

 कभी आगे कभी पीछे,

 धीरे-धीरे आते जाते रहते हैं,

 अभी भी कुछ लिखना चाहते हैं, 
अभी भी कुछ पढ़ना चाहते हैं,

 अपने ज्ञान की गागर को बच्चों को देना चाहते हैं,

 मुझसे प्यार से कहने लगे ,तुम तो मेरी प्राज्ञ बेटी हो, मेरे लिखने की विरासत को ले लिया,

 रामायण और गुरु उमेश को
 एक बार नहीं सौ बार पढ़ो
 यह संदेशा मुझ को दे दिया,

 छोटी बहना को खूब याद करते रहे ,

भाई पर तो पूरा आशीष ही है

 भाभी को तो कलेजे की कोर कह कर बुलाते हैं

 बाई की याद में हर वक्त आंखें नम करते हैं,

 हम कहते हैं, बाबूजी  आर्त  ध्यान नहीं करना ,

तो कहते हैं यह तो प्रेम के आंसू हैं ,

यह तो खुशी के आंसू हैं,

 जीवन का यह रूप बाबूजी को देख कर जाना,

 पत्नी होती सबसे अनमोल हम सब ने यह माना,

 बाबू जी से मिलकर आई

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ