मेरी गृह सहायिका ----शारदा भाभी

मेरी  गृह सहायिका मेरी शारदा भाभी

 एक कविता मेरी गृह सहायिका के लिए
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 घड़ी के कांटे की तरह समय की पाबंद है, मेरी शारदा भाभी,

 हर काम को अच्छे से करती है ,मेरी शारदा भाभी,

 मेरी जिंदगी को आसान बनाती है मेरी शारदा भाभी,

 मेरे सुख-दुख की दो बात भी सुन लेती है, मेरी शारदा भाभी,

 मेरे  सुख-दुख की दो बात भी कर लेती है, मेरी शारदा भाभी,

 कभी बहन तो कभी सहेली बन जाती है, मेरी शारदा भाभी,

 मेरे काम करने को तरीके को अच्छे से समझ गई है, मेरी शारदा भाभी ,

जैसा मैं चाहती हूं वैसा काम करती है ,मेरी शारदा भाभी,

 मेरी खुशी में खुश हो जाती है, मेरी शारदा भाभी ,

 मेरे दुख में हिम्मत बंधा जाती है, मेरी शारदा भाभी,

 जरा सी तबीयत खराब होने पर मेरा ध्यान रखती है, मेरी शारदा भाभी,

 मेरी सारी समस्याओं का समाधान है, मेरी शारदा भाभी,

 हम हैं एक दूसरे की मदद गार समझती है, मेरी शारदा भाभी।

 सुधा जैन❤❤❤❤❤❤❤

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ