मेरा जन्मदिन ,मेरी भावनाएं
मेरा जन्मदिन मेरी भावनाएं
आज 21 जून को मेरा जन्मदिन है ,मैं प्रभु से प्रार्थना करती हूं कि सदैव स्वस्थ रहूं ,प्रसन्न रहूं ,अपने सभी दायित्वों को अच्छे से संपन्न करूं।
मां सरस्वती की साधना में सदैव रत रहूं ,बालिकाओं की शिक्षा के लिए जितना हो सके अच्छा कर सकूं, अपने शिक्षकीय दायित्व को अच्छे से निभा सकूं,। पति, परिवार ,आत्मीय जनों, मित्रों, सभी का सम्मान कर सकूं ।
प्रभु से मेरी यही कामना है। आप सभी का स्नेह मुझ पर सदैव इसी प्रकार बना रहे, यही मेरे हृदय के शुभ भाव हैं।
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की यह कविता सदैव मेरे हृदय में नई ऊर्जा का संचार करती है।
नर हो न निराश करो मन को, कुछ काम करो कुछ काम करो,
जग में रहकर कुछ नाम करो, यह जन्म हुआ, किस अर्थ अहो, समझो जिसमें यह व्यर्थ ना हो, कुछ तो उपयुक्त करो तन को, नर हो न निराश करो मन को संभलो, कि सुयोग न जाए चला, कब व्यर्थ हुआ सदु उपाय भला, समझो जग को न निरा सपना, पथ आप प्रशस्त करो अपना, अखिलेश्वर है ,अवलंबन को
नर हो न निराश करो मन को निज गौरव का नित ध्यान रहे मरणोत्तर गुंजित गान रहे
सब जाय अभी, पर मान रहे कुछ हो न तजो निज साधन को, नर हो न निराश करो मन को। प्रभु ने तुमको कर दान किए, सब वांछित वस्तु विधान किए, तुम प्राप्त करो उनको ना अहो, फिर किसका है यह दोष कहो, नर हो न निराश करो मन को।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें