happy fathers Dayपापाजी के लिए उदगार
पुण्य कर्मों से अच्छा परिवार मिलता है ,
सुंदर कर्मों से अच्छा ससुराल मिलता है,
सौभाग्य मेरा मुझे प्यार करने वाला ससुराल मिला है ,
बहुत मान सम्मान और सब का दुलार मिला है ,
पापा जी हैं घर के मुखिया, सिखाया हमको सदाचार ,
शिष्टाचार है उनकी पहचान, स्वभाव जैसा हंसी की दुकान,
इतने अच्छे हैं, वे जैसे हो मीठा पकवान
पापा जी हैं खाने के शौकीन ,बच्चों पर करते हैं यकीन ,
वे है बेहतरीन इंसान, गलतियां सबकी करते माफ़
जानकर हमको नादान,
वे श्वसुर ही नहीं है, है वे बिल्कुल पिता समान ,
कोई सी भी समस्या हो, झटपट कर देते हैं निदान
,
उनसे सीखा परिवार में, कैसे होता संतुलन और समाधान
आत्मीयता के धागों से बुनता, है कैसे घर परिवार
फादर्स डे के अवसर पर ,लिखे मैंने हृदय के उद्गार ,
पितृ सदृश्य पापा जी आपको वंदन बारंबार ,,आपका अभिनंदन बारंबार ,
बड़ी बहू और छोटी बहू का प्रणाम, करें आप स्वीकार।
सुधा जैन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें