प्यारी बड़ी दीदी के लिए कविता
🌹🌹प्यारी दीदी के जन्मदिन की अनेक अनेक शुभकामनाएं🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
आपके लिए छोटी सी कविता
❤️🧡♥️❤️🧡♥️❤️🧡
आपकी प्यार भरी मुस्कान अच्छी लगती है ,
जिंदगी लड़ने की जंग अच्छी लगती है,
हिम्मत कि आपकी बातें ,अच्छी लगती है,
कर देते हो मेरा हर काम, यह बात अच्छी लगती है,
रहते हो एक कोने में हर बात की खबर रखते हो, यह बात अच्छी लगती है,
ननंद और भाभी से है घर की खुशहाली यह बात अच्छी लगती है ,
भाभी को जी भर के हंसा देते हो यह बात अच्छी लगती है,
ननंद से ही ससुराल भी मायका लगता है यह बात अच्छी लगती है ,
ननंद नहीं भाभी की सहेली भी हो, यह बात अच्छी लगती है,
रिश्ता है यह प्यार का यह बात अच्छी लगती है,
रिश्ता है, एक दूजे का एहसास का ,यह बात अच्छी लगती है,
प्यार से प्यार को बढ़ाते रहें, यह बात अच्छी लगती है,
मायके को अपनी यादों से सदा महकाती है, यह बात अच्छी लगती है,
मायके को अपनी खुशियों से सदा खिलखिलाती है,यह बात अच्छी लगती है,
सदा बरसाते रहे हम सब पर प्यार, यह बात अच्छी लगती है,
💐💐💐💐💐💐💐💐
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें