सफलता के लिए जरूरी है विश्वास
🌹सफलता के लिए जरूरी है विश्वास🌹
जब हम सफलता के विषय में बात करते हैं, या जीवन में सफल होने की सोचते हैं तब सबसे जरूरी है ,विश्वास ।
अपने ऊपर जब तक आपको विश्वास नहीं होगा, तब तक आप सफल नहीं हो सकेंगे।
इस विषय में एक छोटी सी कहानी है ।एक साधु जी थे बहुत सिद्ध पुरुष थे। उन्होंने एक मंत्र की साधना की, जिसके द्वारा वह नदी पर चल सकते थे। उनका मंत्र सिद्धि हो गया, पर उन्हें अपने आप पर विश्वास नहीं था।
एक लड़की थी जो प्रतिदिन उन्हें पास के गांव से नदी पार करके दूध देने आती थी। एक बार वह दूध लेकर आई और बारिश तेज हुई, उसे घर जाना था साधु जी ने कहा कि मैं तुम्हें मंत्र बताता हूं, इस मंत्र से तुम नदी पार करके चली जाओगी। लड़की को साधु जी पर पूरा विश्वास था। उसने मंत्र बोला, और आसानी से उसने नदी पार कर ली और अपने घर चली गई।
साधु जी को लगा चलो ,मेरा मंत्र सिद्ध हो गया। अब मैं भी नदी पार करता हूं। ऐसा करके उन्होंने नदी में पैर रखे, लेकिन वह तो डूब गए।
ऐसा इसलिए हुआ कि उन्हें अपने आप पर विश्वास नहीं था। जब तक हम स्वयं पर अपने विश्वास को दृढ़ नहीं करते तब तक सफलता मिलना मुश्किल है। क्योंकि सफलता की राह में कई लोग आपको रोकेंगे, टोकेंगे, आप में कमियां निकालेंगे। लेकिन हर कमी से कुछ सीख कर अगर हम आगे बढ़ते रहे तो सफल हो जाएंगे ।
अतः सफलता के सभी जरूरी तत्वों में विश्वास, आत्मविश्वास जरूरी है।
कांफिडेंस जरूरी है पर ओवरकॉन्फिडेंस नहीं।
"*_उम्मीदें तैरती रहती है ,
कश्तियां डूब जाती है,
कुछ घर सलामत रहते हैं,
आंधियां जब भी आती है,
बचा ले जो हर तूफान से उसे आस कहते हैं,
सुधा जैन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें