फादर्स डे पर मेरे बाबूजी के लिए हृदय के उद्गार

फादर्स डे पर बाबूजी के लिए कुछ भावनाएं
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 बरगद की गहरी छांव जैसे हैं मेरे बाबूजी ,

सादगी का प्रतिरूप है मेरे बाबूजी,
 
जिंदगी की धूप में छांव है मेरे बाबूजी,

 संकट में पतवार बन खड़े हैं मेरे बाबूजी,

 अंधेरे का हौसला है मेरे बाबूजी,

 परिवार की हिम्मत व विश्वास है मेरे बाबूजी,

 हम सब की उम्मीद व आस है मेरे बाबूजी,

 अनुभव का पिटारा है मेरे बाबूजी ,

बेटियों के सर का ताज है मेरे बाबूजी,

 बेटे के लिए मुसीबत में साथ खड़े हैं बाबूजी,

 कभी लोहा तो कभी फूल है मेरे बाबूजी,

 बाई के जाने से थोड़े गमगीन है मेरे बाबूजी,

 फिर भी कभी नहीं हारते हैं मेरे बाबूजी,

 अपनी बहू का सम्मान है मेरे बाबूजी,

 पोता पोती पड़ पोते का दुलार है मेरे बाबूजी,

 हम सब के गले का हार है मेरे प्यारे बाबू जी।
 
हम सब हैं उनके 
सुधा ,हेमंत, आशा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ