मिलेंगे मिलेंगे अपनों से मिलेंगे

मिलेंगे मिलेंगे,अपनो से मिलेंगे   
उदासी भरे दिन, कभी तो ढलेंगे,

 कहां तक मन को, ये अंधेरे छलेंगे,

 थामकर उम्मीद का, दामन चलेंगे,

 आशा का उपहार, खुद को ही देंगे,

 हंसने मुस्कुराने के, बहाने ढूंढ लेंगे,

 मुश्किलें बढ़ेगी तो, किसी की मदद लेंगे,

 बदल नहीं सकते तो, स्वीकार कर लेंगे,

 संयम व संकल्प, से हम जीत लेंगे,

 निराशा को, आशा की भेंट देंगे ,

जीवन शक्ति, बनकर प्रेरणा देंगे,

 प्राणों से प्राणों को, पुलकित करेंगे,

 कठोर पाषाण को, तोड़कर जिएंगे,

 पाताल को चीरकर, भाग्य बनाएंगे,

 वायुमंडल को चूस कर, अपना प्राप्य  लेंगे ,

अवकाश के पलों में, उल्लास खींच लेंगे,

 खुद जी कर प्राण, जिंदगी में डालेंगे,

 जीवन रस पीकर ,जीने की कला सीख लेंगे ,

मिलेंगे मिलेंगे, अपनों से मिलेंगे,

सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ