खुश होकर काम करोगे, तभी मिलेगी सफलता

खुश हो कर काम करेंगे तभी मिलेगी सफलता 

सफलता तभी मिलेगी जब हम किसी भी कार्य को खुश होकर  करते हैं।
 हमें अगर बगीचे में फूल लगाना है तो हमें मिट्टी , पानी खाद सभी का ध्यान रखना है, फूल उन्हें ही मिलते हैं जो पूरी प्रक्रिया को ठीक से करते हैं ।
 काम को पूरी क्षमता से करेंगे अपना 100% देंगे तभी आपको सफलता मिलेगी ।
हमारी सफलता का  मूल्यांकन इस बात पर है कि हमने वह किया या नहीं, जो हम अच्छी तरह से कर सकते हैं ।
कड़ी मेहनत करना है, पर उसके अलावा आपको जो भी काम करना है, खुशी खुशी करना है। पढ़ना है, खुशी खुशी , काम करना है खुशी खुशी।
अपने जीवन को किसी के नकल बनाने की जरूरत नहीं है, जिस काम को करने में आपको आनंद आता हो वही करना, वरना आपका जीवन दुखी  हो जाएगा। संसार में खुशी फैलाईये।
 बस सफलता के लिए यही जरूरी है ।
कड़ी मेहनत के साथ साथ सभी चीजों को सही प्रक्रिया में करना है। अपने संपूर्ण शक्ति का उपयोग करना है। मेहनत, सही समय, सही काम, सही स्थान, सफलता के लिए यह सब जरूरी है।
 हम अपने शरीर और दिमाग को अच्छी स्थिति में रखें ,अपनी बुद्धि को अपने खिलाफ ना होने दें। आनंददायी वातावरण में काम करें, चीजों को असली रूप में देखें, और जो भी करें उसे एक आनंददायी खेल की तरह करें । यह मत सोचो कि मुझे सफल होना है ,बल्कि कार्य को करने में अगर आनंद आएगा, खुशी मिलेगी, तो सफलता अपने आप मिल जाएगी। हमें अपने व्यक्तित्व का  निर्माण करना है।
, सफलता का अर्थ किसी दूसरे के सिर पर सवार होना नहीं है। अपने आप को एक समग्र मनुष्य के रूप में देखना की सफलता है। किसी भी कार्य को खुशी-खुशी करने में जो आनंद मिलता है वही सफलता है । हर काम  में अपना हंड्रेड परसेंट देना है। वह चाहे जो भी हो अगर आप शिक्षक हैं तो पढ़ाई में हंड्रेड परसेंट, अगर आप  विद्यार्थी हैं तो पढ़ने में हंड्रेड परसेंट, गृहणी हैं तो घर की व्यवस्था में हंड्रेड परसेंट ,डॉक्टर हैं तो मरीजों के इलाज में हंड्रेड परसेंट, अपने अपने हिस्से का काम ईमानदारी से करना यही सफलता है ।
सफलता की कोई दूसरी परिभाषा नहीं है। 
ईमानदारी से भी करना और खुशी-खुशी भी करना , ताकि जीवन जीने में मजा आवे । बोझ मानकर पाई गई सफलता सफलता नहीं है।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ