शिकायतें कम, शुक्रिया ज्यादा ,करें हम जिंदगी से वादा
_*करें हम जिंदगी से वादा ,शिकायतें कम शुक्रिया ज्यादा**
हम सबको जिंदगी से बहुत ज्यादा शिकायतें रहती हैं, किसी भी परिस्थिति में हमें अपने आप को खुश रखना आता ही नहीं है।
बारिश अधिक हो रही है तो परेशान ,धूप अधिक तो परेशान ,ठंड ज्यादा है तो परेशानी।
किसी शादी में गए मेजबान ने ढंग से बात नहीं की तो बुरा लग गया, ऐसा नहीं कि उनकी व्यस्तता में हम ही जाकर उनसे मिल ले।
रिसेप्शन में क्या खाना बना, जो अच्छा बना उसे तो याद नहीं रखा, और क्या नहीं बना और क्या बुरा बना, यह याद रखा।
दुल्हन की ड्रेस पर कोई नेगेटिव कमेंट जरूर करते हैं। जोड़ी पर भी कोई ना कोई कमेंट करते हैं ।
मेजबान भी, जो आए हैं वह तो ठीक, पर जो नहीं आए हैं उनके लिए शिकायत जरूर करेंगे।
कुल मिलाकर सब को एक दूसरे से शिकायतें ज्यादा रहती है, जबकि होना यह चाहिए कि ईश्वर ने हमें इतनी सुंदर जिंदगी दी है, हम एक दूसरे का शुक्रिया अदा करें, कृतज्ञता ज्ञापित करें, अगर हमारे पास **_*गुण ग्राहकता* है तो बहुत सारी समस्याओं का हल निकल जाता है ।
इस विषय में सुधा मूर्ति का एक संस्मरण है। उनकी एक सहेली थी, उसे हमेशा कोई ना कोई शिकायत रहती थी, किसी की सुंदरता पर, किसी के काम पर ,ऑफिस में अधिकारी पर ,पति पर कुछ न कुछ शिकायतें बनी ही रहती थी।
कभी उन्होंने खुश रहना नहीं सीखा, सुधा मूर्ति को उनकी यह बात अच्छी नहीं लगती थी, लेकिन सहेली थी।
एक बार उन्होंने अपनी सहेली को किसी डिपार्टमेंटल स्टोर से निकलते हुए देखा, वे आंख चुरा रही थी कि इस निराशावादी सहेली से मेरा सामना ना हो जाए , पर उसने उन्हें देख लिया और मुस्कुरा कर बोली "अरे वाह ,वह बहुत खुश नजर आ रही थी। वहा बारिश भी हो रही थी सुधा मूर्ति ने कहा, तुम बड़ी खुश नजर आ रही हो ,उसने कहा मुझे बारिश बहुत अच्छी लग रही है ,चलो आज मेरे घर चलते हैं ,वहीं पर बैठ कर चाय पिएंगे।
सुधा मूर्ति उनके साथ चली गई अपनी सहेली का खुश होना उन्हें मन ही मन खुशी दे रहा था।
उन्होंने पूछा तुम इतनी खुश कैसे हो गई? तुम तो हर बात में शिकायत करती रहती थी, तब उन्होंने कहा "अरे मुझे एक भिखारी ने जीवन जीना सिखा दिया, सुधा मूर्ति ने पूछा कैसे?
तब उसने कहा कि मेरे घर के सामने एक भिखारी और उसकी नन्ही सी बेटी रहते थे। भिखारी की पत्नी नहीं थी, भिखारी भीख मांग कर गुजारा करता था। मैं भी उसे कुछ खाना दे देती थी। एक दिन तेज बारिश हो रही थी और वह वह कहीं से भी खाना नहीं ला पाए थे। लेकिन मैं देखती हूं कि तेज बारिश में भी दोनों पिता पुत्री बारिश का आनंद लेकर खूब नाच रहे थे, तब मैंने महसूस किया कि खुश होने के लिए पैसा होना जरूरी नहीं है। वे तो भूखे थे, फिर भी नाच रहे थे ।हमारे पास कितनी सारी सुख सुविधाएं उपलब्ध होती हैं ।तब भी हम हमारे पास क्या नहीं है यह सोच कर दुखी होते रहते हैं,
हमने सामग्री में ही सुख मान लिया है ,जबकि सुख तो संतोष में है ।सुधा मूर्ति ने अपनी सहेली की यह बात सुनी तो उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने कहा कि वह भिखारी कहां है?
सहेली ने बताया भिखारी तो अब नहीं है, लेकिन उनकी बिटिया को मैंने हॉस्टल में एडमिशन करा दिया है, और वही रह कर अपनी पढ़ाई कर रही है।
*_*जिंदगी देखने का जिसका नजरिया जैसा होता है उसको वैसे ही खुशियां मिलती है ।जिंदगी हमें देती नहीं लौटाती है*।
इस बात को हमें सदैव याद रखना चाहिए और हमें ईश्वर का, माता पिता का, गुरु का ,प्रकृति का ,मित्रों का, और सभी आत्मीय संबंधों का सदैव आदर करना चाहिए ।सदैव कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहिए। जहां पर कृतज्ञता का भाव होता है ,वहीं पर सुख मिलता है। आइए, हम करें अपने आप से वादा,*_ *_शिकायतें कम, शुक्रिया ज्यादा*।
Very nice
जवाब देंहटाएं